फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह बन कर तैयार हो जाएगा रोडवेज डिपो का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अत्याधुनिक संसाधानों से लैस रोडवेज डिपो का भवन इस माह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उनको अपनी आवश्यकता के अनुसार सुविधा एक निश्चित स्थान पर मिलेगी। चाहे वह खाने पीने की आवश्यकता हो या फिर पेयजल व शौचालय सहित बसों के पकड़ने की जरूरत हो। सारी सुविधाएं उनको मयस्सर होंगी। इसके लिए उनको पूरे रोडवेज परिसर का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

जोनपुर रोडवेज डिपो को प्रति दिन लगभग नौ लाख रुपये का इनकम होती है। इससे तकरीबन प्रतिदिन सात से आठ हजार यात्री सफर करते हैं। इनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगभग 99 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों का संचालन लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गोरखपुर व मऊ आदि स्थानों के लिए किया जाता है। वहीं दूसरे डिपो से भी बसों का आवागमन होता है। लेकिन भवन का निर्माण नहीं होने से यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाती थी। हालत यह रही कि बसें आकर चली जाती थी और यात्रियों को मालूम ही नहीं पड़ता था। जिससे उनकी बस छूट जाती थी। लेकिन रोडवेज डिपो के निर्माण का कार्य इस माह से पूरा हो जाने पर उनको सहूलियत होगी। तीन करोड़ 16 लाख 57 हजार के लागत से बनने वाला यह भवन शीघ्र ही तैयार हो जाएगा। यह भवन अत्याधुनिक संसाधनों से लैस रहेगी। डिपो में बसों को खड़ा होने के लिए अलग -अलग प्लेटफार्म भी निश्चित रहेगा। बसें अपने ही प्लेटफार्म पर आकर खड़ी होंगी। वहीं यात्रियों को बैठाकर रवाना होंगी। यात्री भी अपने गंतव्य को जाने वाली बसों को प्लेटफार्म पर जाकर पकड़ सकते हैं। इसके अलावा शौचालय व पेयजल सहित यात्रियों को बैठने आदि की अच्छी सुविधा रहेगी। बसों का इंतजार करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि इसी माह रोडवेज डिपों के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसमें यात्री सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें