मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता लाडली बेगम के भूमि विवाद का समाधान कराए जाने की मांग को लेकर तहसील अधिवक्ता संघ शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। आरोप है कि अधिकारी समस्या के समाधान करने में रुचि नहीं लेते हैं। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद सिंह को सौंपा गया। शुक्रवार को सुबह ही न्यायालयों के बहिष्कार करने की घोषणा की गई। संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचा। ज्ञापन सौंपकर कर मांग किया कि विवाद का एक सप्ताह के अंदर यदि निस्तारण नहीं हुआ तो अधिवक्ता अनिश्चित कालीन न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे। उपजिलाधिकारी ने अपने नेतृत्व में राजस्व व पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर स्वयं मौके पर जाकर शनिवार को ही मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर सुंदर यादव, शिव प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, हरि नायक तिवारी, आरपी सिंह, रामसूरत पटेल, यज्ञ नारायन सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, सुरेंद्र मणि शुक्ला, इंदुप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।