स्थानीय विकास खंड हुसैनिया मोहम्मदपुर रन्नों के इमामबाड़े में बुधवार की रात महफिल जश्न-ए-बकीयतुल्लाह का आयोजन किया गया। महफिल में स्थानीय और बाहर से आए शायरों ने अपनी शायरी की ऐसी समा बांधी की रातभर लोग महफिल में जमे रहे।
महफिल का आगाज मोलवी मजहर अब्बास ने तेलावते कोरआन और हसीसे किसा से किया। एक के बाद एक शायरों ने अपनी शायरी से नजरानए अकीदत पेश किया। शायरों की एक एक लाइन पर नारे लगते रहे। महफिल की अध्यक्षता मौलाना गुलाम बाकर खां तथा संचालन मौलाना गुलजार मौआई ने किया। महफिल में शायर जमीर इलाहाबादी, मोसव्विर जैदपुरी, वारिस जमालपुरी, अतस बनारसी, अमीर गोपालपुरी, फरमान जौनपुरी ने शिरकत किया। इस मौके पर सपा नेता आबूजर जैदी, मौलाना बाकर रजा आसिफ, मौलाना काजिम रजा, अलमदार करबलाई, कैसर अब्बास, हैदर अब्बास, अनवर अब्बास, मो. रजा खान, हैदर रजा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।