फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सेवा मोबाइल एप विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना को सफल बनाने एवं उसमें राजकीय सेवकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के संबंध में बैठक की। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गंगा हरीतिमा अभियान में निजी भूमि, विशेषकर शहरों एवं ग्रामों में अवस्थित आवासीय भूमि पर व्यक्तिगत रूप से वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना अनुमोदित की गई है। इस योजना में सहभागिता हेतु गंगा सेवा मोबाइल एप विकसित किया गया है जिसकी सहायता से इच्छुक व्यक्ति द्वारा अपना पंजीकरण गंगा हरीतिमा अभियान हेतु विकसित की गई वेबसाइट गंगासेव डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन पर करा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण के इस महा अभियान में प्रदेश के नागरिकों के साथ-साथ राजकीय सेवकों की सहभागिता भी आवश्यक है। राजकीय सेवकों द्वारा अपने स्वयं के व्यय पर वृक्षारोपण में सहभागिता को सुगम बनाने हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रभागीय वनाधिकारियों द्वारा दस हेक्टेयर क्षेत्रफल के स्मृति वन की स्थापना की जा रही है। जिसमें जनपद के अधिकारीगण/ कर्मचारीगण स्वेच्छा से कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें