फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम केन्द्र हुआ जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में वर्षों से स्थापित एएनएम सेंटर रखरखाव के अभाव में पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। स्थानीय लोगों द्वारा इस संबंध में विधायक से लेकर सीएमओ तक कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव स्थित एएनएम सेंटर पर महिलाओं को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। साफ सफाई के अभाव में भवन चारों तरफ से झाड़-झंखाड़ से घिरा हुआ है। एक दशक पूर्व छोटी मोटी बीमारियाें के साथ महिलाओं का प्राथमिक इलाज, टीकाकरण इस सेंटर पर आसानी से हो जाता था। भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। ऐसे में क्षेत्र के डड़ारी, हरसिंह पट्टी, फिरोजपुर, तुलापुर आदि गांवों के महिलाओं को अन्य स्थानों पर जाना मजबूरी बन गई है। गांव के संतोष शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सोनू पंडित का कहना है कि कई वर्षों से यह सेंटर खंडहर बना हुआ है। इस संबंध में विधायक से लेकर सीएमओ तक कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एएनएम ऊषा पाल का कहना है कि केंद्र का भवन खंडहर में तब्दील होकर गिर रहा है। कौन जान जोखिम में डालकर उस भवन में बैठेगा। महिलाओं का इलाज दूसरे स्थान पर किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक बदलापुर डा. एचसी वर्मा ने कहा कि फिरोजपुर एएनएम केंद्र पर कर्मचारियों की तैनाती है। भवन जर्जर होने के विषय में ऊपर अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है। एएनएम आसपास बैठकर टीकाकरण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें