फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद होने पर उद्यमियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित बैंकों के एटीएम खाली पड़े हैं। जिससे सीडा के उद्यमियों को कैश के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के सुविधा के लिए एसबीआई व यूबीआई ने अपनी शाखा खोला है। किन्तु बैंकिंग सुविधा के नाम पर बेमंलब साबित हो रहा है। दोनों बैंकों के एटीएम बंद पड़े हैं। जिससे लोगों को लेन देनदेन में दिक्कत हो रही है। सीडा उद्दमी विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह का आरोप है कि एसबीआई शाखा में लेन-देन में सौतेले पन का व्यवहार किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक के इशारे पर कर्मचारी खाश लोगों को मनचाहा भुगतान कर दे रहे है। उद्यमियों को कैश की कमी होने का बहाना बता कर लौटा दिया जा रहा है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि कैश की कमी के कारण एटीएम बंद है। इसी वजह से काउंटर से सिर्फ भुगतान की अधिकतम सीमा दो हजार निर्धारित किया गया है। उधर उद्यमियों का कहना है कि यूबीआई का एटीएम कभी खुलता ही नही है। यूबीआई के शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम बंद पड़ा है। उसे ठीक कराने के लिए लिखा पढ़ी की गई है। कैश अव्यवस्था को ठीक कराने के लिए संजय सिंह, सुनील यादव, राहुल दूबे, गुलाब पाण्डेय आदि उद्यमियों ने जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें