फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर रेलवे मजदूर यूनियन ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरने पर बैठे यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई पेंशन स्कीम को खत्म तक पुरानी पेंशन व्यवस्था को पहले की तरह लागू किया जाए। टेक्निशियन ग्रेड टू को ग्रेड वन में मर्ज किया जाए। रनिंग स्टार किमी का रेट टीए के अनुसार बनाया जाए। विभाग में खाली पड़े पदों पर अतिशीघ्र नियुक्ति की जाए। रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए। सातवें वेतन का फार्मूला 2.57 से बढ़ाकर 3.17 किया जाए। धरने पर बैठे यूनियन के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरना सभा की अध्यक्षता शाखा सचिव रणजीत सिंह ने की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष एए खान, मंत्री कौशल किशोर, लालमणि, राजकुमार यादव, चंदन, रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें