फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के नवनिर्माण में मीडिया की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय सचिव डा. बाल मुकुंद ने कहा कि नव भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका अहम है लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि पत्रकारिता का उद्देश्य लोक कल्याण के लिए हो। बुधवार को तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित नारद जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारद जी निडर भावना से लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखकर आदिकाल के पत्रकार थे। देवर्षि नारद तीनों लोकों में देवता, दानव और मानव से बिना किसी रोक टोक के मिलते थे। उनका काम ही लोक कल्याण के लिए सभी को जागरूक करना था। तीनों लोकों में उन्हें सभी सम्मान देते हैं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि डा. बाल मुकुंद और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की सदस्य डा. गार्गी सिंह ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। अजय पाठक ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। डा. मनोज मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता के द्वारा जनक्रांति संभव होती है और लोकतंत्र में एक स्तंभ के रूप में पत्रकारिता अपना स्थान बना चुकी है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी समाचार संप्रेषित करने से पहले लोक कल्याण को प्राथमिकता देनी होगी। कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह और प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह ने मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मीडिया से जुड़े एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्य संतोष त्रिपाठी ने संचालन किया। अमित गुप्त ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्रेश मिश्र, कैलाश नाथ, राजेंद्र सोनी, विश्वप्रकाश, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, प्रो. आरएन त्रिपाठी, डा. उदय सिंह, नारायण चौरसिया, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें