फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज तहसील के अरजनपुर में ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत अर्जनपुर में उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन में धांधली बरती गई है। उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया है। जिसकी शिकायत पर जांच कराई गई। जांच में कुल 24 उज्ज्वला के उपभोक्ताओं द्वारा बयान लिया गया। जिसमें पता चला कि गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया गया है। डीएसओ ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषी गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें