जौनपुर। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर दो मई को किसान कल्याण दिवस आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उन्नतशील खेती की जानकारी दी जाएगी और प्रत्येक ब्लाक के सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग ने मंगलवार को इसकी तैयारियां शुरू कर दी।
जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो मई को सभी ब्लाकों में किसान कल्याण दिवस का आयोजन किया जाएगा। लेकिन बक्शा ब्लाक में इस कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पर की जाएगी। शेष ब्लाकों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए मंगलवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कार्यशाला में प्रत्येक ब्लाक के सात प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र व दिवाल घड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी कृषि विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।