फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शनकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने नियमितीकरण और भत्ता बढ़ाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक सैकड़ों की संख्या में कृषि भवन पर एकत्रित हुए। जहां से जुलूस निकालकर वाजिदपुर चौराहा, जेसीज होते कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां धरने को संबोधित करते हुएजिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने कहा कि जब तक रोजगार सेवकों का नियमितिकरण नहीं किया जाता। तब तक 24 हजार रुपए प्रतिमाह भत्ता दिया जाए। उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि राज्य वित्त आयोग एवं 14वां वित्त आयोग को मनरेगा से अभिसारित करने के लिए मुख्य सचिव स्तर से शासनादेश का अनुपालन कराया जाए। रतनलाल गुप्ता और बृजेश मौर्य ने दो वर्षों से बकाए मानदेय की मांग किया। धरने को रमाशंकर, राकेश कुमार, ब्रिजेश मौर्या, दिलीपकुमार आर्य, अरविंद कुमार, अजय सिंह , दिनेश राज, जिलाजीत, अशोक मौर्य, गीता कन्नौजिया, मदन लाल, संतोष मिश्र, प्रदीप कुमार, अमर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें