जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास अभाव सहायता एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव ने खेतासराय के अर्जनपुर में शनिवार की रात में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। सुबह उठकर गांव का भ्रमण किया। आवास के लिए पैसे लेने पर नाराजगी जताई।
लोगों ने विद्युतकरण की गति धीमी होने की शिकायत की तो मंत्री ने कहा कि 10 मई तक गांव का पूरी तरह से विद्युतीकरण कर दिया जाए। ग्राम पंचायत के कार्य के प्रति रुचि नहीं लेने की बात पर नाराजगी जताी। उज्ज्वला योजना के बारे में बेबी सोनकर, अखिलेश सोनकर, गायत्री बिंद ने कहा कि सब्सिडी नहीं ेजी जा रही है। लोगों ने आवास के लिए 10 हजार रुपये मांगने की शिकायत की। राज्यमंत्री ने एसडीएम से कहा कि वे आवास के लिए लिए गए पैसे वापस कराएं और सब्सिडी दिलवाएं। कहा कि अगर पैसे वापस नहीं होते तो ग्राम प्रधान का खाता सीज कर दिया जाए। उन्होंने लोगों से शौचालय का इस्तेमाल करने की अप ील की। डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव, ग्राम प्रधान विमला देवी, रामसूरत बिन्द, नन्दलाल राजभर, अच्छेलाल बिन्द, एसडीएम जय नारायण सचान, खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
धर्मापुर ब्लाक के पिलखिनी गांव में शनिवार की रात सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज सिंह ने चौपाल लगाई। लोगों से समस्या पूछी और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर गुप्त ने किया।कार्यक्रम में प्रधान संध्या देवी, बीडीओ रामचरन यादव, सेक्रेटरी रजनीश पांडेय, आरके पाल, सत्यप्रकाश पांडेय, उमेश सिंह, गुड्डू सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।