जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह रहा। छात्रों को सुबह से रिजल्ट का इंतजार रहा। छात्र एक दूसरे को फोन करके रिजल्ट की जानकारी करते रहे। रिजल्ट आने के बाद देर शाम तक एक दूसरे छात्र बधाई देते रहे।
नेहरू बालोद्यान की साक्षी यादव को इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88 फीसदी अंक हासिल किया। अंशिका को 88, सूरज को 87 फीसदी अंक मिले। जबकि हाईस्कूल में आयुष यादव को 90 फीसदी, सिद्धार्थ मौर्य को 88.83. लवकुश यादव को 88.16 फीसदी अंक मिला। 135 छात्र प्रथम श्रेणी पास हुए। 35 छात्र सम्मान सहित 75 फीसदी अंक प्राप्त किया।
हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल की अंकिता मौर्या को हाईस्कूल में 87.33 फीसदी, और वेदांत पांडेय को 86.83 फीसदी अंक मिला। रितिका वर्मा को 88.16 फीसदी अंक मिला। हाई स्कूल में 133 छात्र शामिल हुए। जिसमें से 15 छात्रों ने 80 फीसदी अंक हासिल किया। इंटरमीडिएट में अलंकृति पांडेय को 89 फीसदी, आस्था यादव को 88.4 फीसदी और शिखा सिंह को 85.8 फीसदी अंक मिला।
अभयराज नेशनल सीनियर से. स्कूल मोलनापुर के राहुल यादव को हाईस्कूल में 88.83 फीसदी, प्रशांत यादव को 88.5 फीसदी अंक मिला। इंटरमीडिएट में अक्षिता यादव को 87.6 फीसदी अंक मिला। मो. राशिद को 86.6 फीसदी अंक मिला। एमआई पूर्वांचल पब्लिक इंटर कालेज की अदिति सिंह को 86.83 फीसदी अंक मिला। जबकि इंटरमीडिएट में रेनू यादव को 84.2 फीसदी अंक मिला।
कमला नेहरू इंटर कालेज अकबरपुर की प्रियांशी यादव को 90.3 फीसदी, अर्पित यादव को 84.5 फीसदी अंक मिला। इंटरमीडिएट में सौरभ मौर्य को 86 फीसदी अंक मिला। राम हरष शिवनंदन इंटर कालेज कूसा की कालज दुबे को 83 फीसदी अंक मिला। आरएस कांवेंट स्कूल ककोरगहना की नूतन विश्वकर्मा को हाईस्कूल में 87.8 फीसदी और सुरेश बिंद को 86.8 फीसदी अंक मिला। इंटरमीडिएट में प्रांजल बरनवाल को 86 फीसदी, सौम्या मौर्या को 83.8 फीसदी अंक मिला। मोहम्मद हसन गर्ल्स इंटर कालेज हमाम दरवाजा के मुस्कान फात्मा को हाईस्कूल में 75.5 फीसदी, आर्शी बानों व शाहीन को 74.83 फीसदी अंक मिला। इंटरमीडिएट में मधु कुमारी को 80.4 फीसदी अंक मिला। मोहम्मद हसन इंटर कालेज सौरभ यादव को 498 अंक मिला। आंचल गुप्ता को 482 अंक मिला। केएन सिंह इंटर कालेज के सूरज प्रजापति को 85.2 और हिमांशु को 82 फीसदी अंक मिला।