फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने किया बहिष्कार नहीं पारित हो सका बजट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत की बैठक में प्रस्तावित बजट की प्रति उपलब्ध नहीं कराने पर सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया, जिसके चलते 16 करोड़ का बजट पास नहीं हो पाया। विरोध के कारण बजट की कार्यवाही टालनी पड़ी। अब विचार विमर्श के बाद ही बोर्ड की बैठक के लिए अग्रिम तिथि की घोषणा की जाएगी। शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलायी गई थी । जिसमें विभिन्न मदों में 16 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित किया जाना था। बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही सभासद गीतांजलि पटवा, आशा मौर्या, मीरा जायसवाल, मंजू देवी, लाल बहादुर टंडन, आत्मा प्रसाद गुप्ता, दीपू जायसवाल आदि ने प्रस्तावित बजट की कापी माँगी, जिस पर उन्हें बाद में बजट की कॉपी देने का आश्वासन दिया गया। इस पर सभासद नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासदों का कहना है कि बजट पर मंथन होने के बाद ही वर्ष 2018-19 का बजट पास किया जाए। नगर पंचायत अध्यक्ष सबीना बानो व अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने सभासदों की मांग पर सहमति जताते हुए सभी को बजट प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सभासदों के विरोध के बाद बोर्ड की कार्यवाही स्थगित होने के कारण बजट प्रस्ताव नहीं पास हो सका। अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि बजट पर मन्थन होने तक कार्यवाही टाल दी गई है। बोर्ड की बैठक के लिए अग्रिम तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ का प्रस्ताव पारित

खुटहन। क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने गांवों मे संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना शुरू किया तो बीडीसी सदस्य हंगामा करना शुरु कर दिया। उनका आरोप था कि ग्राम प्रधान खुली बैठक न करके मनमाने तरीके से समस्त कार्यों का संचालन कर रहे हैं। इस पर बीडीओ ने ग्राम प्रधानों से प्रत्येक तीसरे महीने बैठक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अन्त तक सभी गाँव में प्रत्येक परिवार को शौचालय उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जाएंगे। जिसकी सूची तैयार की जा रही है। पशु चिकित्साधिकारी चन्द्रभानु कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा बकरी व सूकर पालन के लिए पच्चीस फीसदी का अनुदान लाभार्थी को दिया जा रहा है। पशुओं का टीकाकरण कराने पर भी बल दिया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमेश सिंह,खण्ड शिक्षाधिकारी अरूण कुमार यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय यादव, जेई बिमलेश, अनिल, एडीओ राजबहादुर, दुर्गबिजय, नरेन्द्र उपाध्याय, बीडीसी प्रदीप यादव, राना यादव, शमीद शाह, सुजीत सिंह, योगेंद्र यादव, राजनाथ पासवान, आदेश मिश्रा, बसंत लाल मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें