जौनपुर। ज्वाइंट कमिश्नर (कार्य पालक) वाणिज्य कर वाराणसी संभाग सी की छापामारी में वाजिदपुर चौराहे के निकट स्थित रेड चिल्ली हॉट स्पाइसी द्वारा घोषित टर्नओवर से अधिक का व्यापार किए जाने के मामले का खुलासा हुआ है। इसके क्रम में इसके संचालक को 2.27 लाख का अतिरिक्त कर जमा करने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में एक लाख 25 हजार रूपया मौके पर ही जमा करना पड़ा। ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर प्रहलाद मौर्य ने बताया कि 17 अप्रैल को की गई शिकायत के क्रम में रेड चिल्ली पर जांच की गई। जिसमें पाया गया कि जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत रेस्टोरेंट पंजीकृत है। जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक प्रस्तुत जीएसआईआर 38 की जांच पर पाया गया कि व्यापारी द्वारा संगत वर्ष में घोषित टर्नओवर एवं उस पर दिए गए कर की तुलना में अधिक व्यापार किया गया है। बिलों की जांच में प्रतिदिन 50-60 बिल जारी किए जाते हैं। जबकि जांच में पाया गया कि अधिक व्यापार आवत के क्रम में व्यापारी को 2.27 लाख अतिरिक्त कर जमा करने का निर्देश दिया गया है।