जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में गरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु/सीडा उद्योग बंधु की बैठक हुई। इस दौरान उद्यमियों के समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही उनके द्वारा बताए गई समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग द्वारा जौनपुर-वाराणसी मार्ग से प्लाईवुड फैक्टरी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराये जाने, उ.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सिधवन के सड़क व नाली के मरम्मत कराये जाने, सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा दक्षिण और उत्तर साइड की टूटी मेन सड़क को ठीक कराया जाने, रोड की स्ट्रीट लाईट व हाई मास्क लाईट नहीं लगने, सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा में हुए नाले के निर्माण की गुणवत्ता की जांच, मां विंध्यवासिनी स्पेशल फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड लहंगपुर त्रिलोचन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एन एच 56 पर चैड़ीकरण में त्रिलोचन बाईपास के लिए ली जा रही जमीन अधिग्रहण, गौतम ईट उद्योग रामपुर नद्दी द्वारा आयकर कटौती के चालान को आंनलाइन किए जाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान मेसर्स रामा पालीमर्स त्रिलोचन महादेव नियमित रुप से विद्युत आपूर्ति न होने के कारण इकाई का उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है।अगर यदि यहां पर स्वतंत्र फीडर की स्थापना करा दी जाती है तो इस पर आने वाला खर्च क्षेत्र की इकाईयों द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही इकाईयां भी सुचारु रुप से उत्पादन कर सकेगी। उक्त कार्य हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम द्वारा 20.27 लाख का आगणन तैयार किया गया है।इस अवसर पर अधिकारियों सहित उद्यमी उपस्थित रहे।