क्षेत्र के निजामपुर गांव में बुधवार की रात खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाद में उपचार के उपरांत परिवार के सभी सदस्यों की तबियत ठीक हो गई।
क्षेत्र के निजमापुर गांव निवासी राजेश गिरि के परिवार ने बुधवार की रात भोजन किया। रात को करीब 11 बजे अचानक परिवार के सदस्यों को उल्टी होने लगी। सभी को राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां राजेश तिवारी की पत्नी निशा देवी, पुत्र अंश व पुत्री काजल तथा उनके छोटे भाई राकेश कुमार गिरि की पत्नी रेनू देवी व पुत्री लाडली का उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने निशा और रेनू को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय से रेफर कर दिया। अन्य दोनों को परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर पुरुष अस्पताल के अधीक्षक डा. डीएस यादव ने बताया कि परिवार के लोगों को खाना खाने के बाद उल्टी होने की शिकायत सामने आई थी। संभवत: फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ी है।