जफराबाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने निगरानी समिति के साथ गुरुवार को काजी अहमद नूर मोहल्ला में गोमती नदी के किनारे खुले में शौच कर रहे लोगों को रोका। साथ ही लोगों को खुले में शौच नहीं करने और शौचालय की उपयोग करने की अपील की। इस दौरान खुले में शौच नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया। नगर पंचायत कर्मचारी वेद प्रकाश में खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया ।कहा कि सरकार द्वारा शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।जिसका लाभ लेकर आप लोग शौचालय बनवा लें। खुले में शौच करने पर उस पर मक्खियां बैठती हैं ।फिर वह आकर हमारे आपके खाने पर बैठती हैं। जिससे तमाम प्रकार के विषाणु खाने के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं। जिससे हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। इस मौके पर राजमन ,वेद प्रकाश, रामसूरत, सत्येंद्र तिवारी, आकाश, दाउद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।