फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरी जरदोजी क्राप्ट के जरिए आत्म निर्भर बने

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति गौरीशंकर मंदिर पर संस्था की सचिव कुंवर रानी डॉ. अंजू सिंह के नेतृत्व में चल रहे 25 दिवसीय जरी जरदोजी डिजाइन डेवलपमेंट वर्कशाप का समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि डेवलपमेंट कमिश्नर वाराणसी अनिल कुमार ने उत्पादों का अवलोकन किया। सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र एसएन रावत ने कार्यशाला में बनाए गए उत्पादों के साथ-साथ संस्था के पदाधिकारियों की सराहना की। अनुसूचित जाति की महिलाओं युवतियों को जरी जरदोजी क्राप्ट में पारंगत होने और आत्म निर्भर होने का मौका मिला है। हैंडीक्राफ्ट से एमपेलेन डिजाइनर श्रृष्टि यादव ने कार्यशाला में उपस्थित नए उत्पादक डिजाइन के बारे में लोगों को बताया। कहा कि इससे लाभ लेकर सभी आर्टिजन नए-नए प्रोडक्ट आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी हाथ से बने जरी जरदोजी कार्य की बहुत डिमांड है। संचालन वत्सला सिंह ने किया। इस अवसर पर तौकीर अहमद, लालमनि मिश्र, नेहा सिंह, सत्यजीत आदि मौजूद रहे। संस्था की सचिव डॉ अंजू सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें