सुरेरी। क्षेत्र के भदखिन गांव में काफी दिनों से एएनम की लापरवाही के चलते गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। इसकी शिकायत गांव के ही प्रणवेश मिश्र, रब्बू सिंह, अखिलेश शर्मा, कल्लू, सुनील आदि ने मुख्य चिकित्साधिकारी से की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर कर दी। स्वास्थ्य विभाग शिकायत की जांच के लिए रामपुर के प्रभारी डाक्टर प्रभात यादव टीम के साथ भदखिन गांव में पहुंचे। जहां जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाए जाने पर तैनात एएनम सितारा भारती के कार्य में लापरवाही मिली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभात यादव ने एएनम का वेतन रोकने साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है।