फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध गल्ला खरीदारी के आरोप में राइसमिल सीज

विज्ञापन
छापा मारते अफसर
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के शाहापुर गांव में बुधवार की सुबह जिलाधिकारी के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार दुबे ने प्रभारी जिला खाद्यान्न अधिकारी संजीव राय के साथ छापेमारी की। इसमें पांच हजार बोरा अनाज बरामद हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि मिल संचालक किसानों को बरगला कर सस्ते दाम में सरकारी बोरे में गल्ला की खरीदारी करते हैं। जिससे किसानों को सरकारी रेट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छापेमारी में सप्लाई इंस्पेक्टर राकेश यादव, मार्केटिंग इंस्पेक्टर विवेक सहाय, तहसीलदार चंद्रशेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि मिल संचालक द्वारा अनाज का कोई कागज प्रस्तुत न करने के कारण मिल को सीज कर दिया गया है। मिल में 2881 बोरा गेहूं, 980 बोरा चावल, 537 बोरा धान, 360 बोरा खुद्दी व सीजन 2018 की खरीद का 3200 सरकारी खाली बोरा बरामद हुआ है। बोरे के गिनने और सील करने का क्रम 11 बजे से पांच बजे तक चला। एसडीएम विमल कुमार दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति के बाद खेतासराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें