फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 वर्ष वर्ष बाद शुरू हुई चकबंदी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। क्षेत्र के लखेसर गांव की चकबंदी और सीमांकन प्रक्रिया 15 वर्ष बाद फिर से शुरू हुई। चक कट जाने के बावजूद पैमाइश न होने से खेतों का सीमांकन नहीं हो पा रहा था। चकबंदी विभाग द्वारा गुरुवार को गांव में पहुंचकर तीन टीम बनाकर पैमाइश शुरू किया तो काफी किसान अपने खेतों का सीमांकन कराने में लग गए। ग्राम प्रधान निशा तिवारी ने बताया कि 15 वर्षों से लंबित लखेसर गांव की पैमाइश की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। चकबंदी विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह व पुलिस बल की देखरेख में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में शुरू हुई। गांव की पैमाइश कुछ कारणों से सीमांकन प्रक्रिया नहीं हुई थी। किसानों ने प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया था। लखेसर गांव में सुबह से ही काफी संख्या में उपस्थित किसानों में ग्राम प्रधान श्रीमती निशा तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य काशीनाथ तिवारी, हीरालाल यादव, शिव शंकर यादव, श्यामसुंदर तिवारी, उमेश चंद्र विश्वकर्मा, बाबूराम यादव, गिरजा शंकर तिवारी, शेषनाथ ने बताया कि पैमाइश रुकने से सीमांकन में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें