फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकलन केंद्र से उतर पुस्तिकाएं मंगाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों पर बनाएं गए संकलन केंद्रों से कापियों को विश्वविद्यालय परिसर में मंगाने का निर्देश दिया है। आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और इलाहाबाद के एक संकलन केंद्र पर रखी कापियों को मूल्यांकन केंद्र को निर्देश परीक्षा नियंत्रक ने दिया है। परिसर स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर होम साइंस, समाज शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, सैन्य विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित की योजना बनाई है। इस नाते भी संकलन केंद्रों से समय-समय पर कापियों को विश्वविद्यालय परिसर में मंगवाने का निर्देश दिया गया है। होम साइंस की उत्तर पुस्तिकाएं अधिक होने के कारण परीक्षकों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। होम साइंस के परीक्षक कम होने के कारण पिछले वर्ष मूल्यांकन समय नहीं हो पाया था। इस साल इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कार्य तेज गति से चल रहा है। समय से मूल्यांकन कर खत्म कर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें