जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक अतुल निगम व चीफ इंजीनियर वाराणसी एके श्रीवास्तव ने रविवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत कैंप लगाकर सौभाग्य योजना अंतर्गत कनेंक्शन देने के कार्यो की जांच की। इस दौरान कनेंक्शन देने के साथ ही मीटर लगाने और आवश्यक स्थानों पर पोल व तार लगाने का निर्देश दिया। साथ ही गावों में भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था भी देखी।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने लगभग 11 बजे डोभी ब्लाक के कुसुम्हीं गांव पहुंचे। वहां ग्राम स्वराज अभियान के तहत कैंप लगाकर सौभाग्य योजना अंतर्गत दिए जा रहे कनेक्शन के कार्यो की जांच की। इस दौरान 40 लोगों को बिजली का कनेंक्शन दिया गया पाया गया। इसके बाद गांव में भ्रमण कर बिजली के पोल व तार आदि को देखा। कई स्थानों पर पोल व तार की कमी पाई गई। इस दौरान आवश्यक स्थानों पर पोल व तार लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद वे धर्मापुर ब्लाक के कोहड़े गावों में लगे कैंप की भी जांच की। इस दौरान 25 लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया था। इस दौरान अधिक से अधिक लोगो को सौभाग्य योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इसके बाद हाइडिल विभाग में बैठक कर सौभाग्य योजना की समीक्षा की । इस दौरान कनेंक्शन के साथ ही मीटर लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एके मिश्रा, एक्सईएन एससी सोनोरिया, बीके गुप्ता, बीबी सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव सहित आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।