फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1069 ने छोड़ी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पालिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 16 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में 1069 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 10876 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1069 अभ्यथियों ने परीक्षा छोड़ दिया। पहली पाली में 16 केंद्रों पर और दूसरी पाली में छह केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के चलते रविवार को शहर में काफी भीड़ रही। सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें