जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को आयोजित जॉब फेयर के तैयारियोें के संबंध में हुई बैठक में कहा गया कि अबकी बार रोजगार मेले में 20 कंपनियां शिरकत करेंगी।
कुलपति ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैंपस प्लेसमेंट में सबसे आगे है। इस बार भी जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले जॉब फेयर में अब तक 20 कंपनियों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए विद्यार्थी रविवार तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। विश्वविद्यालय परिसर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष एवं पास आउट विद्यार्थी जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। उनको को महाविद्यालय का पहचान पत्र, 10 पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और आधारकार्ड लाना होगा। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो.मानस पांडे, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. वंदना राय, प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्र, डा. राजकुमार सोनी, डा. संतोष कुमार, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।