फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड व इंडिया की प्राइमरी पाठशाला है मिस यूपी क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पहली बार मिस यूपी क्वीन जैसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो माह से फ्रैंड्स ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न महानगरों व जनपदों में ऑडिशन कार्यक्रम के माध्यम से 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इन प्रतिभागियों में से किसके सिर पर मिस यूपी का ताज लगेगा, इसका फैसला 22 अप्रैल को होगा। प्रोग्राम डायरेक्टर ज्योति कपूर ने शनिवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक विनीत सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में अभिनेत्री मंजरी फड़नीस, अभिनेता अभिनव कुमार, अनिरुद्ध सिंह, भोजपुरी अभिनेत्री इला पांडेय, अमृता पांडेय, फिल्म डायरेक्टर इश्तेयाक शेख बंटी सहित तमाम कलाकारों की उपस्थिति होगी। शर्मिला सिन्हा व ममता उपाध्याय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जौनपुर जैसे शहर को स्मार्ट बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। कोरियोग्राफर सागर शान ने बताया कि हमारा यह कार्यक्रम मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया की प्राइमरी पाठशाला है। इसके माध्यम से जौनपुर जैसे शहर की छिपी प्रतिभा को विश्व पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक कोरियोग्राफर सलमान शेख ने स्वागत करते हुए कहा कि सभी के स्नेह व सहयोग से मिस यूपी क्वीन का आयोजन हो रहा है जो जनपद ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की समस्त प्रतिभाओं के लिए एक शुभ संकेत है। बताया कि राष्ट्रीय स्तर की फैशन डिजाइनर रूपाली गुप्ता भी अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। कार्यक्रम में क्यूरियस बैंड की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रामजी जायसवाल, सुशील वर्मा, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, केके जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, मनी, कन्हैया, सत्यम, अभिषेक, सारिक, सलीम आदि उपस्थित रहे। संस्था की डायरेक्टर मिनाज सलमान शेख ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें