फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूपी क्वीन का आडिशन सम्पन्न, 22 अप्रैल को होगा ग्रैंड फिनाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। फ्रेंडस ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिस यूपी क्वीन का आडिशन मंगलवार को बदलापुर पड़ाव पर हुआ। निर्णायक मंडल के सदस्य सागर शान लखनऊ, प्रीति गुप्ता, रौनक गुप्ता, कोरियोग्राफर सलमान ने जिले की चार युवतियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया। केके जायसवाल, अनिल गुप्ता, इश्तेयाक अहमद, चारु शर्मा मौजूद रहीं। आयोजक मिनाज सलमान शेख ने बताया कि 22 अप्रैल को होने वाले मिस यूपी क्वीन ग्रैंड फिनाले के लिए जौनपुर, आजमगढ़, इलाहबाद, लखनऊ, मिर्जापुर, फैजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, मथुरा आदि जगहों पर आडिशन कराया गया। आडिशन में 22 युवतियों का चयन किया गया। फाइनल के निर्णायक मंडल में बालीवुड फिल्म अभिनेत्री मंजरी फणनीस, अभिनेता अभिनव कुमार, अनिरूद्ध सिंह के साथ भोजपुरी अभिनेत्री इला पांडेय, अमृता पांडेय, डायरेक्टर इंतेयाक शेख बंटी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें