जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की जेसीरेट शाखा द्वारा चेयरपर्सन एवं सदस्य जिला पंचायत दीपिका अग्रहरि की अध्यक्षता में सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज, कालीकुर्त्ती के प्रांगण में सोमवार को पौधरोपण किया गया।
पूर्व चेयरपर्सन सोनी जायसवाल ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण है। और उनके बिना जीवन की परिकल्पना सम्भव नहीं है। अध्यक्षता करते हुये दीपिका अग्रहरि ने बताया कि औद्योगिक प्रगति एवं वनोन्मूलन के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो गया है। पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा के लिए पौधों को लगाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। पूर्व चेयरपर्सन मंजू जायसवाल एवं निर्वतमान चेयरपर्सन अनिता सेठ ने कहा कि पौधों को गोंद लेने की परम्परा को हमारी संस्था प्रोत्साहित करना चाहती है। जेसी डायरेक्टर प्रीति गुप्ता एवं ज्योति जायसवाल ने कहा कि हम लोग घरो में जाकर पौधरोपण से होने वाले लाभ को बताते हुये गमलों एवं लान में भी पेड़ पौधों को लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। समन्वयक ज्योति श्रीवास्तव ने वृक्षों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुये इस अभियान को पूरे वर्ष भर चलाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जेसीरेट प्रीति जायसवाल, सीमा अग्रहरि, बबिता जायसवाल, श्वेता बाधवा, नीलम जायसवाल, किरन सेठ, पिंकी जायसवाल, आरती जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन को- आर्डिनेटर ज्योति श्रीवास्तव एवं सभी के प्रति आभार जेसीरेट जूही वर्मा ने व्यक्त किया।
भाषण देने की कला सिखाई
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की जेसीरेट शाखा द्वारा 15 अप्रैल रविवार को शाम को सार्वजनिक मंच पर बोलने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओलंदगंज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया की नेशनल ट्रेनर जेसी शालिनी वर्मन ने कहा ऐसे आयोजन से झिझक दूर होती है और व्यक्ति की प्रतिभा बाहर आती है। उन्होंने कहा अपने विचारों को लोगों के सामने प्रभावशाली ढंग से रखना ही भाषण कला है। मौके पर ही दिया गया प्रतियोगिता का विषय ‘क्या फर्क पड़ता है’ पर जेसीरेट संगीता सेठ, सीमा सहाय, प्रीति गुप्ता, शालिनी सेठ, नेहा गुप्ता, पूजा गोयल, प्रियंका गुप्ता ने भाग लिया और अपने अपने विचार रखा। जेसी शालिनी वर्मन ने सभी प्रतिभागियों के वक्तव्य, बाडी इंप्रेशन, समय सीमा, हाव-भाव इत्यादि का अवलोकन करने के पश्चात जेसीरेट संगीता सेठ को विनर और शालिनी सेठ को रनर अप घोषित किया। संस्था अध्यक्ष मधुसअूदन बैंकर ने और चेयर पर्सन रेनू बैंकर ने कहा जेसीआई अपने विभिन्न ट्रेनिंगो के माध्यम से अपने सदस्यों को इसके लिए तैयार करती रहती है। जोन डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगो का हौसला अफजाई होता है। इस मौके पर सचिव कार्तिक सेठी, अन्जू गुप्ता, प्रगति वैश्य, पूनम गुप्ता, रीता कश्यप, सुनीता साहू, विभा गुप्ता, अन्जूलता अग्रहरी, रीना अग्रहरी प्रतिमा गुप्ता, समृद्धि, पूर्व चेयर पर्सन रीचा गुप्ता सहित अनेको जेसीरेट व जेसी उपस्थित रहें। सभी के प्रति आभार धन्यवाद जेसीरेट सचिव एकता गुप्ता ने व्यक्त किया।