फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुइथाकला ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। स्थानीय ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। 93 बीडीसी सदस्यों में से ब्लाक प्रमुख समेत 73 सदस्य बैठक में मौजूद थे। जिसमें से 72 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही ब्लाक प्रमुखों की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है। इसके पहले सिकरारा, बक्शा और खुटहन ब्लाक प्रमुख की कुर्सी छिन चुकी है। हालांकि करंजाकला और बदलापुर ब्लाक प्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं। सुइथाकला विकास खंड के कुल 93 बीडीसी सदस्यों में से एक की मौत हो चुकी है। 92 क्षेत्र पंचायत सद्स्यों में से 66 पंचायत सद्स्यों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता वर्मा के नेतृत्व में डीएम को एक शपथ पत्र सौंपते हुए ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंपी थी। जिलाधिकारी के निर्देस पर सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाई गई थी। कुल 92 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 73 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक मुख्यालय सभागार में पहुंचे। जबकि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्धारित समय के बाद पहुंचने के चलते बैठक में शामिल नही हो सके। ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव के खिलाफ 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एकतरफा मतदान किया। जबकि मिनी सदन में मौैजूद ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव मतदान का बहिष्कार कर चल दिए। खास बात यह कि प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए सपा के कई दिग्गजों की साख दांव पर थी। जबकि अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए भाजपा के बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, खुटहन ब्लॉक प्रमुख पति रमेश सिंह, आईबी सिंह, डॉ सूर्यभान यादव की साख दांव पर लगी थी। बैठक के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें