फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद वकीलों ने हड़ताल ली वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील के वकीलों ने सोमवार को तहसील परिसर में दो सप्ताह से चल रही हड़ताल को वापस ले लिया है । चार अप्रैल को वरिष्ठ अधिवक्ता लालबहादुर सिंह के चैंबर में घुस कर बदमाश ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता संघ ने हमलावर की गिरफ्तारी के लिए हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ता संघ ने सोमवार को बैठक कर वादकारियों के हित में सर्वसम्मति से हड़ताल वापस ले ली है । बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष योगेश त्रिगुनायत व संचालन महामंत्री एनपी सिंह ने किया । इस मौके पर मुन्नालाल यादव , लालता प्रसाद , पवन पांडेय , अंबिका यादव , खेतालचंद यादव , लक्ष्मीशंकर , पीटर , जयप्रकाश तिवारी , विपिन पाल , आनंद कुमार बिंद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें