जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अबकी मई माह के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। पिछले साल पांच जून को परिणाम घोषित किए गए थे। इसके लिए मूल्यांकन के साथ ही डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मई अंत कर हर हाल में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं समय कराने पर जोर दिया जा रहा है। कालेजों से प्रायोगिक परीक्षाएं कराकर जल्द से जल्द नामिनल रोल भेजने को कहा गया है। स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा एक साथ चल रही है। मूल्यांकन पांच अप्रैल से शुरू हो गया है। परीक्षाएं खत्म होते ही कापियां मूल्यांकन के लिए भेज दी जा रही हैं। वहां से कापियों को जांचने के बाद डाटा फीडिंग भी का जी रही है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि हर हाल में मई माह में परीक्षाफल घोषित कर देना है।