मछलीशहर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सोमवार को मछलीशहर तहसील क्षेत्र के 24 बड़े बकाएदारों के खिलाफ मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
उपखंड अधिकारी मछलीशहर अमर सिंह पटेल ने बताया कि करियांव निवासी रामजश एवं ओम प्रकाश, मीरगंज बाजार निवासी ओम प्रकाश , भटहर निवासी रामपाल तिवारी , भिदुना निवासी त्रिवेणी प्रसाद एवं आशाराम यादव, बसेरवा निवासी किशुना उमर व गिरजा शंकर, जरौना निवासी रामनरेश, छोटेलाल , मोहनलाल व माताशंकर, मानिक चंद्र, संतोष कुमार , राजकुमार , लोलराख, गिरजाशंकर , हरिश्चन्द्र , दातादीन , आदित्यनाथ , अनिल कुमार , अमर बहादुर, शितलाप्रसाद , जयशंकर, शिवराम शर्मा हंसराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांवों में एलईडी बल्ब लगवाएंगे
जौनपुर। बिजली बचाने के लिए गांवों में भी सस्ते दर पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराएगी। ग्राम स्वराज योजना के तहत चयनित 46 गांवों में 50 रुपये की दर से बल्ब दिए जाएंगे जबकि अन्य गांवों में 70 रुपये की दर से। बल्ब का वितरण केंद्र सरकार की एजेंसी इलेक्ट्रिकल एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड करेगी। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट से कंपनी के वैन को रवाना किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्र, अधिअभि विद्युत प्रथम बीके.गुप्ता, बीबी.सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।