फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समता मूलक समाज के अग्रदूत थे डां आंबेडकर - सुषमा

विज्ञापन
प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के अंबेडकर नगर मोहल्ला में रविवार को अंबेडकर विकास समिति की तरफ से मूर्ति अनावरण व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बसपा विधायक सुषमा पटेल ने फीता काट कर डा.भीमराव रामजी आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न डां भीमराव रामजी आंबेडकर समतामूलक समाज की संरचना के अग्रदूत थे। वे शोषित व दलित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन के अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी थी। उनके पद चिंहो पर चलना ही सारे समाज की भलाई है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ बसपा नेता बीपी सरोज ने कहा कि संविधान में दलितों को बराबरी का हक दिलाने के लिए उस महापुरुष ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। सपा युवा नेता आलोक सिंह, सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त व बसपा युवा नेता शैलेंद्र साहू ने डां भीमराव रामजी आंबेडकर के जीवन वृत्तांत व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सभासद मोहम्मद आजम राइन व राजीव जायसवाल ने किया। इस अवसर पर चेता सांई,सत्यप्रकाश, मिठाई लाल, राम लखन,धर्म पाल बौद्ध, विश्वनाथ जायसवाल, वेद प्रकाश ग्रीरीश गुप्त, कमला प्रसाद, विंदू, नवरतन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें