फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ एवं उन्नाव कांड के विरोध में कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कश्मीर के कठुआ और उन्नाव में बलात्कार के विरोधमें एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम शहर के तारापुर तकिया से कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हाथों में कैंडल व तख्ती लेकर पुराना बदलापुर पड़ाव पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

समापन से पूर्व हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि कश्मीर के कठुआ जिला में मासूम के साथ हुए गैंग रेप व हत्या से आज पूरा समाज सदमे में है और सोचने पर मजबूर है कि आज हम किस प्रकार के समाज का निर्माण कर रहे हैं। अफसोस तब हुआ जब इस समाज का पढ़ा लिखा और इंसाफ दिलाने वाला तबका बलात्कारियों के समर्थन में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और और कुछ संगठनों ने इस दर्दनाक घटना का साम्प्रदायिकरण किया। उन्होंने कहा कि देश निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरा था और मासूम को भी न्याय दिलाने के लिए हमारा सभ्य समाज जागरूक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वहसी दरिंदो को फांसी की सजा होनी चाहिए। कैंडल मार्च को व्यापार कल्याण सिमिति ने अपना समर्थन दिया। सभा को व्यापार मंडल अध्यक्ष जावेद अजीम,युवा नेता अशहर युसुफ़जई,सचिव शमीम अंसारी ने संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव शफीउद्दीन, कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी , महताब सिद्दीकी, मंजूर अहमद, अजीजु, फरजान, साजिद, आशाद, जफर, एजाज अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें