फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक विधा पर ध्यान दे केंद्र व प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। इंडियन होम्योपैथिक आर्गनाइजेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्ढा से मिलकर होम्योपैथी के विकास पर ध्यान देने और उसकी पढ़ाई बीएचयू में शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा.जेएन सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य को मंत्री छह सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। होम्योपैथी का लाभ हर किसी को मिले इसलिए जरूरी है कि बीएचयू जैसे संस्थानों में उसकी पढ़ाई हो। सर सुंदरलाल चिकित्सालय में होम्योपैथी ओपीडी की शुरुआत की जाए। राजकीय तिलकधारी होमियोपैथिक मेडिकल कालेज जौनपुर, तिगरी मनकावाला राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कालेज नगीना (बिजनौर) को फिर से खोलने, लखनऊ में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ होमियोपैथिक मेडिकल साइंस की स्थापना करने और देश भर में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी खोलने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में डा.आरसी श्रीवास्तव प्रांतीय महामंत्री, डा. एसके चौबे अध्यक्ष वाराणसी, डा.एसके पांडेय, डा. बृजेश कुमार सिंह, डा.सुधीर सिंह, डा. आरके यादव, डा.ओपी यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें