बदलापुर/घनश्यामपुर। उन्नाव व जम्मू कश्मीर के कठुआ रेपकांड के दोषियों को कठोर सजा देने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और मुआवजा देने सहित चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने बदलापुर स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सब्जी मंडी , पुराना पड़ाव से इंदिरा चौक होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। वहां सभा की गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार रामराज्य ,बेटी पढ़ाओ तथा बेटी बचाओ का नारा झूठा जुमला साबित हो रहा है। अपनी बहू बेटियों की सुरक्षा को लेकर आज समाज के लोग चिंतित हैं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बाद में महामहिम ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी रमापति बिंद को सौंपा। अध्यक्षता हीरालाल गुप्ता तथा संचालन इंदु कुमार शुक्ल ने किया। सभा को राजेन्द्र प्रसाद तिवारी ,रविशंकर मौर्य , मिथिलेश मौर्य ,लालता प्रसाद , शान्ति मौर्या ,किरन सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर अनीता गुप्ता, राममूर्ति, राजबहादुर, रामदेव, दिलीप कुमार, सुखराज आदि उपस्थित थे।