मछलीशहर। नगर के चुंगी चौराहा के समीप स्थित तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को हटवा दिया। तालाब की भूमि पर को पाटकर रास्ता बनाने का आरोप था। तहसीलदार ने गुरुवार को पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर रास्ते को खोदवा दिया। रास्ते का निर्माण करने वाले रईस अहमद का आरोप है कि भूमि पर उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश होने के बावजूद प्रशासन खुदाई करवा रहा है। आराजी के बगल में रईस खा द्वारा एक भूमि क्रय करने के बाद स्कूल का निर्माण कार्य करने की योजना बनाई गई। आवागमन के लिए तालाब की भूमि को पाटकर रास्ता बनाया गया। रास्ते के निर्माण का विरोध भाजपा के कार्यकर्ताओं और सर्वगूंज फाउंडेशन ने किया। 42 दिन से लगातार प्राशासनिक अधिकारी मामले के निस्तारण को लेकर पैमाइश कर मौके की स्थिति समझते रहे। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को जेसीबी मशीन के साथ मौके पर तहसीलदार मय फोर्स पहुंचकर रास्ते की मिट्टी खुदवाया दिया है। रईस अहमद का आरोप है कि वह जमीन हमारे नाम की है और रास्ता बनाने से कोई अवरोध भी नहीं है। तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर का कहना है कि कोई स्थगन आदेश की प्रति नहीं मिली है। रास्ता तालाब की भूमि पाटकर बनाया गया था। जिसे हटवा दिया गया।