फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित ग्राहकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेहरूनगर शाखा से पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित ग्राहकों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया।साथ ही आवश्यक्ता के अनुसार पैसा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस समय किसानों को गेहूं कटाई व मड़ाई कराने और शादी आदि के लिए पैसे की आवश्यकता है। लेकिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेहरूनगर शाखा द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है।ग्राहकों को पिछले कई महीनों से एक साथ दस हजार रुपये भी नहीं निकालने दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को मात्र पांच हजार तक ही पैसा निकालने दिया जा रहा है। वह भी एक दिन के अंतराल पर मिलता है। पिछले चार दिनों में एक दिन भी पैसा मिल पाने से ग्राहकों में रोष व्याप्त था। आक्रोशित ग्राहकों ने बुधवार को बैंक के सामने जमकर प्रदर्शन किया। महलपर निवासी सरस्वती बुधवार को बीमार सास के उपचार कराने के लिए पैसा निकालने गई थी। लेकिन उसको पैसा नहीं दिया गया। बस इसी बात से खफा वहाँ मौजूद अन्य लोगो ने जमकर हंगामा करना शुरु कर दिया। वहीं बैंक के अधिकारियों का कहना है कि हमे हर दो दिन पर दस लाख रुपये ही मिलते है।जबकि यहां पर हजारों की संख्या में ग्राहक है। उतने पैसे में सभी को पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें