गौराबादशाहपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को श्री राम प्रताप शिक्षण संस्थान सुरैला के परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 178 मरीजों का निशुल्क जांच कर दवा वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया।
उन्होंने ने कहा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मस्तिष्क ज्वर का टीकाकरण करवाना अति आवश्यक है। इस रोग से ग्रसित बच्चों को ठीक करना पुन: मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग टीकाकरण से दूर भागते हैं। जिसका खामियाजा उनके बच्चों को उठाना पड़ता है। उन्हें जागरूक करना अति आवश्यक है। अगर कोई बच्चा या गर्भवती महिला इस टीकाकरण अभियान से वंचित हो जाएगा तो ऐसे लोगों को मस्तिष्क ज्वर होने की संभावना बन जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिटिश कोलम्बिया कनाडा के पूर्व प्रोफेसर अमरनाथ क्षत्रिय और विशिष्ठ अतिथि रामपुर के चिकित्साधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव रहे। इस अवसर अरुण कुमार सिंह, श्री निवास तिवारी, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. मोनिका नागर,डा. लाल बहादुर, डा. पवन कुमार,डा. अभिषेक भरद्वाज, डा. फहीम अहमद, डा. अखिलेश सोनकर, क्रांति सिंह, प्रियंका यादव, प्रेम तिवारी, दिनेश सिंह व कमला सिंह आदि उपस्थित रहे।