फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रूपये उड़ाने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। बैंक में कम पढ़े लिखे सीधे सादे लोगों से मदद के नाम पर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने सोमवार को बैंक आफ बड़ौदा की केराकत शाखा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से 62 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक मोहम्मद आलमगीर बिहार के भोजपुर जिले के चकपोखरी थाना क्षेत्र के पथराई गांव का निवासी है।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा में सोमवार को लोगों की भीड़ थी। इस भीड़ में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियों को देख बैंक कर्मचारियों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वह सिपाहियों के साथ बैंक पहुंचे और युवक से बैंक आने की वजह पूछी गई तो वह कुछ सटीक जवाब नहीं दे सका। उसे थाने ले आकर पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। उसके पास से 62 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि बैंक में उनकी नजर ऐसे लोगों पर रहती है जो फार्म खुद से नहीं भर पाते हैं। मदद के नाम पर उनके साथी ग्राहक को उलझाए रहते हैं और रुपये जमा करने वालों से गिनती और जमा पर्ची पर नोटों का विवरण भरने के नाम पर नोट ले लेते हैं। किसी बहाने से उसे कागज लेने या किसी अन्य काम में उलझा देते हैं। मौका मिलते ही रुपया लेकर फरार हो जाते हैं। कभी-कभी नशीला पाउडर सुंघाकर लोगों को अचेत कर देते और रुपये लेकर फरार हो जाते हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें