फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजींपतियों की पोषक है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने रविवार को मोहम्मद हसन इंटर कालेज के मौदान में आयोजित जन स्वाभिमान रैली में भारतीय जनता पार्टी को पूंजीपतियों की पोषक और किसान, मजदूर, गरीब, दलित और नौजवानों को धोखा देने वाली पार्टी बताया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थितियों से गुजर रहा है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। भाजपा ने चुनाव में जनता को जो सपने दिखाए थे वह सब बकवास साबित हो रहा है। अब समय आ गया है कि जनता आगामी चुनाव में अपने साथ हुए धोखा का बदला लेगी। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। सरकार पूजीपतियों व माफियाओं को संरक्षण दे रही है। पिछड़ा. दलित किसान मजदूर, नौजवान खुद को ठगा महसूस कर रहे। जनता अब सरकार के दोहरे मापदंड को पहचान चुकी है। अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। समाज में नकली राष्ट्रवाद के नाम पर जहर घोला जा रहा है। नौजवानों को नौकरी देने के बजाय उन्हें दंगाई बनाने की कोशिश की जा रही है। रैली को सपा के विधायक पारसनाथ यादव, ललई यादव, डा. केपी यादव, एमएलसी उदयवीर सिंह, वीर वत्न चौहान, डा. रामअनुज, मन्नी सिंह, महेश निषाद, वीरबल चौहान, वीरेंद्र चौहान, सत्य कुमार चौहान ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मणि सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें