फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन व पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना है आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की महिला शाखा द्वारा रविवार को हमामदरवाजा स्थित डालिम्स स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर सुश्री प्रियंका प्रियदशर्नी ने पौध रोपण कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। वृक्ष से ही हमें स्वच्छ वायु व आक्सीजन प्राप्त होता है, जो मानव अस्तित्व के लिए बहुत आवश्यक है। संस्था चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा हम सभी यह संकल्प लें कि अपने व बच्चों के जन्मदिन और शादी की सालगीरह पर एक -एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे। सचिव एकता गुप्ता ने कहा वृक्षों के कटान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। विभा साहू ने कहा वृक्ष लगाकर हम धरती को हरा भरा कर सकते है। इस मौके पर मधु गुप्ता, सीमा सहाय, शालिनी सेठ, ममता गुप्ता, अन्जू पाठक आदि ने भी एक -एक वृक्ष लगाया। इस अवसर पर संयोजिका प्रतिमा गुप्ता, डायरेक्टर जारिया जैनब, प्राचार्य डा. अब्दुल कादीर, जीवन यादव, संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें