17 थानेदार और 29 उप निरीक्षकों का तबादला
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए शनिवार को 17 थानेदार और 29 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया। जिसमें इंस्पेक्टर सिद्घार्थ मिश्र को मछलीशहर से क्राइम ब्रांच में तैनान किया गया है। जबकि पुलिस लाइन से राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक चंदवक विश्वजीत प्रताप सिंह को क्राइम ब्रांच, प्रभारी चौकी सतहरिया अरविंद कुमार यादव को थानाध्यक्ष बक्शा, प्रभारी निरीक्षक बक्शा शिवशंकर सिंह को प्रभारी निरीक्षक खुटहन, सर्विलांस सेल के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष चंदवक, प्रभारी निरीक्षक खुटहन राममूूर्ति यादव को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक सुजानगंज सनवर अली को प्रभारी एएचटीयू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बदलापुर हरिप्रकाश यादव को थानाध्यक्ष सुजानगंज, प्रभारी निरीक्षक बदलापुर सुनील दत्त राय को क्राइम ब्रांच, प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ धारकेश्वर सिंह को प्रभारी निरीक्षक बदलापुर, एसपी के पीआरओ विमल प्रकाश राय को प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ, प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय बहादुर सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मछलीशहर उदय प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं पन्नगभूषण ओझा को क्राइम ब्रांच, प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज संतोष दीक्षित को प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं और प्रभारी चौकी सरायपोख्ता भानु प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष महाराजगंज बनाया गया है। इंस्पेक्टर विनोद राय को शिकारपुर पुलिस चौकी से वाचक पुलिस अधीक्षक, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र को पुरानी बाजार पुलिस चौकी से क्राइम ब्रांच, इंस्पेक्टर विद्या सागर प्रसाद को जमालापुर से क्राइम ब्रांच, उपनिरीक्षक कौशलेंद्र दूबे को राज कालेज पुलिस चौकी से प्रभारी चौकी शिकारपुर, बृजेश त्रिपाठी को प्रभारी चौकी सरकी केराकत से प्रभारी चौकी राज कालेज, अवधनाथ यादव को थाना मड़ियाहूं से प्रभारी चौकी सरकी केराकत, राजेश कुमार सिंह को प्रभारी चौकी थानागद्दी से धनियामऊ, संजीव कुमार सिंह को प्रभारी चौकी जंघई मीरगंज से प्रभारी चौकी थानागद्दी, राजकुमार तिवारी को प्रभारी चौकी सड़ेरी बरसठी से प्रभारी चौकी जंघई, चतुर्भूज पाठक को थाना सरपतहां से प्रभारी चौकी सड़ेरी, दीप नारायण आर्या को थाना सुजानगंबज से प्रभारी चौकी जमालापुर, संतोष कुमार पाठक को प्रभारी चौकी पराऊगंज से पूर्वांचल चौकी, प्रसून मिश्र थाना जलालपुर से प्रभारी चौकी पराऊगंज, अरूण मिश्र पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बजरंगनगर, अमरजीत चौहान को बजरंगनगर से सरायपोख्ता, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी को सिंगरामऊ से पुरानी बाजार, चंद्रभूषण प्रजापति को थाना मड़ियाहूं से प्रभारी चौकी मुफ्तीगंज, विनोद कुमार सचान को थाना खेतासराय से मुंगराबादशाहपुर, राजेश दूबे को थाना मुंगराबादशाहपुर से खेेतासराय, शिव कुमार यादव को महराजगंज से चंदवक, अरविंद कुमार सिंह को प्रभारी चौकी जेल लाइनबाजार से थाना सरपतहां, देवेंद्र कुमार दूबे को प्रभारी चौकी बीबीगंज शाहगंज से सतहरिया, अशोक कुमार चतुर्वेदी को थाना पंवारा से प्रभारी चौकी बीबीगंज, शीतल चंद्र को प्रभारी चौकी पूर्वांचल से पुलिस लाइन, होरीलाल यादव को खेेतासराय से थाना मड़ियाहूं, इंद्रजीत सिंह यादव थाना खुटहन से खेतासराय, राजेंद्र प्रसाद यादव पुलिस लाइन से बदलापुर, महेंद्र कुमार यादव थाना मछलीशहर से मड़ियाहूं और रामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र दूबे का एसपी के वाचक के पद पर हुआ स्थानांतरण कर दिया गया है।