फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित साथी को दिया पांच लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सहयोग की मिशाल प्रस्तुत करते हुए ब्लड कैंसर से पीड़ित अपने सहपाठी कपिल देव अवस्थी के उपचार के लिए 522590 रुपये लेकर पीजीआई लखनऊ पहुंच गए। कपिल देव को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। शनिवार को रुपया लेकर पहुंचे छात्रों को देखकर कपिलदेव भावुक हो उठे और सभी के प्रति आभार जताया। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर से एकत्र धन राशि को पीड़ित छात्र के पिता को सौंप दिया। पूर्वांचल ग्राम समन्वय समिति के समन्वयक शील निधि सिंह ने बताया कि तमाम छात्रों ने अपने निजी आर्थिक समस्या को दरकिनार करते हुए अपने जेब खर्च तथा कुछ छात्रों ने तो अपने बचत का हिस्सा भी अपने सहपाठी के स्वास्थ्य के लिए लगा दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने इस दुखद घड़ी में निस्वार्थ सहयोग करने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षक तथा विश्वविद्यालय के मुखिया कुलपति का हृदय से अभार प्रकट किया। छात्रों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री एवं सांसद से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित छात्र का इलाज कैंसर विभागाध्यक्ष डा. सोनिया नित्यानंद के देख रेख में चल रहा है। सहयोग राशि जुटाने में शील निधि सिंह, नीतीश सिंह, राज श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, वैभव श्रीवास्तव, राज कुमार, राहुल यादव, विशाल चौबे, आयूष, प्रांशू यादव, श्यामल, विकास त्रिपाठी, प्रियांशु उपाध्याय, कंचना सिंह, गौरी सिंह न सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें