फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना काम कराए निकाल लिए गए हैं चौदह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला गन्ना अधिकारी दुद्दा सिद्दीकी ने शनिवार को रायपुर कला ग्राम पंचायत में शिकायत की जाचं करने पहुंचे। इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया। इस दज्ञैरान एक खड़ंजे का मरम्मत के नाम पर दो बार पैसा निकाला गया पाया गया। हलांकि ग्राम प्रधान व ब्लाक का कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं रहने से जांच पूरी नहीं हो सकी। वित्तीय वर्ष 2013 -14 से लेकर वित्तीय वर्ष 2017 तक उक्त गांव के ग्राम प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से ग्राम निधि के तेरहवां वित्त खाते से 23 अलग -अलग प्रस्तावों पर बिना कार्य करवाये 13,84755 रुपये निकाल लिया गया है। मामले की शिकायत गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित मुख्यमंत्री व पंचायती राज विभाग से किया था। इसी की जांच करने शनिवार को जिला गन्ना विकास अधिकारी गांव में पहुंचे। लेकिन ग्राम प्रधान व ब्लाक के संबंधित कर्मचारियों के नहीं रहने से जांच पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला गन्ना अधिकारी दुद्दा सिद्दीकी ने बताया कि अभी जांच के दौरान जो भी खामियां मिली है। लेकिन काम नहीं होने और पैसा निकाल लिये जाने की पुष्टि के लिए लीगल कागजों की जांच करनी होगी। जांच करने के बाद ही मामले का निस्तारण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें