फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज/मछलीशहर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय पुरुष अस्पताल से निकली जागरूकता रैली जेसीज चौक, माल गोदाम से होता हुआ पुन: चिकित्सालय में पहुंचकर समाप्त हुआ। रैली के समापन के उपरांत आयोजित गोष्ठी में चिकित्सालय के अधीक्षक डा. डीएस यादव ने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए उपचार से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि लोग बीमारियों से बचने को लेकर सजग रहें। इस मौके पर डा. एमके गुप्ता, डा. आके वर्मा, डा. हरिओम मौर्या, डा. जमालुद्दीन, डा. आरबी यादव, डा. अभिषेक रावत, गिरीश चंद्र यादव, मोहम्मद अब्बास, मोहर्रम अली आदि उपस्थित रहे। वहीं मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली। रैली सीएचसी मछलीशहर से सरस्वती नगर, चुंगी चौराहा, रोडवेज होते हुए अस्पताल पर आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्त्व कर रहे अधीक्षक डॉ. रफीक फारुखी ने कहा कि स्वच्छता से स्वस्थ्य शरीर की परिकल्पना की जा सकती है। इस मौके पर डॉ. आरपी विश्वकर्मा, डॉ. सिद्दिकी, डॉ. आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें