जौनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जगह-जगह डायबिटीज शिविर लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उचित परामर्श दिया गया। जेसीआई जौनपुर द्वारा मेगा डायबिटीज कैंप अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में लगाया गया। नगर के अहियापुर मोड़ पर आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि अरूण त्रिपाठी ने इस कार्य की प्रसंशा करते हुए अधिक व्यापक रूप में करने की सलाह दिया। मुख्य वक्ता डा. वीएस उपाध्याय ने डायबिटीज के बारे में मरीजों को जानकारी दिया और रोकथाम के बारे में बताया। मंडल समन्वयक राकेश जायसवाल ने डायबिटीज से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शशांक सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अतुल गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, सुधीर सेठी, राजकुमार जायसवाल, आशुतोष जायसवाल उपस्थित रहे। संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया। कार्यक्रम संयोजक डा. प्रशांत द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में जेसीआई क्लासिक ने मछलीशहर पड़ाव पर नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर लगाया जहां 346 लोगों का नि:शुल्क जांच हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण मिश्रा ने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। मधुमेह पूरे भारतवर्ष में गंभीर रूप से फैल चुका है। अब छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। अध्यक्षता करते हुए संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए चिकित्सकों के उचित परामर्श को ध्यान में रखना आवश्यक है। इस अवसर पर विष्णु सहाय एडवोकेट, श्यामजी सेठ, राजेश अग्रहरी, श्रीष गुप्ता, गणेश साहू, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे। संयोजक अमित पांडेय ने आभार व्यक्त किया।