जौनपुर। जेसीआई क्लासिक की महिला शाखा ने शनिवार को आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बेटी को आत्मनिर्भर भी बनाओ के तहत ईशापुर निवासी गुंजा गुप्ता को एक सिलाई मशीन दिया। बर्न इंजर्ड गुंजा को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रायोजित सिलाई मशीन जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने दिया। जिलाधिकारी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि किसी गरीब बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा सिलाई मशीन भेंट करके अत्यंत पुनीत कार्य किया गया है। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा कि संस्था का यह कार्य प्रसंशनीय है। संस्था की चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा कि संस्था की सोच किसी गरीब महिला को सहायता देने की अपेक्षा उसके जीवकोपार्जन हेतु सुविधा मुहैया कराना है। सचिव एकता गुप्ता ने कहा कि संस्था का प्रयास बेटी को आत्मनिर्भर बनाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी उद्देश्य है। महिलाओं को हो रही दिक्कतों को संज्ञान में लेते हुए संस्था ने जिलाधिकारी को ओलन्दगंज व कोतवाली चौराहे पर महिला यूरिनल के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मधुरानी गुप्ता, शालिनी सेठ, सीमा सहाय, ममता गुप्ता, विभा गुप्ता, अंजू पाठक, डा. क्षितिज शर्मा, डा. अब्दुल कादिर, जीवन यादव, जारिया जैनब, मधुसूदन बैंकर, गणेश साहू, राजेश अग्रहरि, विष्णु सहाय, सचिन सेठ, सारिका सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम निर्देशिका प्रतिमा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।