सिकरारा। इब्राहिमाबाद गाँव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को सामूहिक रूप से स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह के नेतृत्व में बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय से निकलकर मुख्य सड़क से पकड़ी चौराहे पहुंचे। आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, चौका बर्तन और सफाई फिर भी बिटिया करे पढाई, पढ़ी लिखी लड़की रौशनी घर की जैसे नारे लगाते हुए बच्चे लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विद्यालय कैंपस में पहुंचे। विद्यालय में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता से संबंधित गीत एकांकी प्रस्तुत किया। गोष्ठी को शिक्षिका माधुरी जायसवाल, चंद्रा यादव, नंदिनी मौर्या ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मीना सिंह व संचालन सुनील सिंह ने किया।